top of page

महिला सिपाही ने थाने में लगाई फांसी, मई में होने वाली थी शादी


बिहार के एक महिला थाने में महिला पुलिसकर्मी ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। हालांकि अभी तक खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।


जानकारी के मुताबिक बिहार के बेतिया के नरकटियागंज इलाके की यह घटना है। यहां सीमावर्ती बलथर थाना में तैनात महिला सिपाही मधु ने थाना बैरक में ही फांसी लगाकर जान दे दी।


महिला सिपाही का नाम मधु कुमारी है जो गया जिले के चंदरौती थाना क्षेत्र के चौराही गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला सिपाही की मई में शादी होने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही मधु कुमारी 12 दिन पहले ही लौरिया थाना से तबादला होकर बलथर थाना आई थी। मई महीने में उसकी शादी भी होने वाली थी।


घटना की जानकारी मिलते ही बेतिया एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा बलथर थाना पहुंचे। वहां पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा हैं।


पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृत महिला सिपाही के परिजनों को इसकी घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है।

महिला सिपाही की सहकर्मियों ने बताया कि दिन में सभी ने साथ में खाना खाया था और सभी से अच्छे से बातचीत हुई थी। लेकिन मधु ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर वो सभी हैरान हैं।



125 views0 comments
sub now hr tech.gif
Subscribe Haryana Tech YouTube Channel to get Latest Updates :-
sub now hr tech.gif
📢 Latest Government Schems :-
📢 Latest Online Forms :-
📢 Latest Jobs :-
📢 Latest Government Services :-
1
2
📢 Latest Online Offers :-
📢 Latest News :-
bottom of page