top of page

अस्पताल में नर्स ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, डॉक्टर ने भी मारा मुक्का, वीडियो वायरल , देखें वीडियो


एक तरफ जहां कोरोना वायरस के कहर के चलते अस्पतालों में मरीजों की इतनी भारी भीड़ है कि भर्ती होने तक में समस्या में आ रही है| वहीं दूसरी तरफ इस बीच अस्पताल से मारपीट के भी खूब मामले सामने आ रहे हैं| लेकिन यह मारपीट जहां अभीतक अस्पताल के डॉक्टरों व अन्य कर्मचारी के साथ मरीजों के परिजनों के बीच दिख रही थी…अब यह मारपीट अस्पताल के स्टाफ में ही दिख रही है| दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश में रामपुर के जिला अस्पताल से है| यहां एक नर्स ने बातों-बातों में डॉक्टर को थप्पड़ रसीद कर दिया| जिसके बाद फिर डॉक्टर से भी न रहा गया और डॉक्टर ने भी नर्स के साथ मारपीट शुरू कर दी| डॉक्टर ने भी नर्स पर हाथ उठा डाला| मारपीट की यह पूरी घटना जब घटी तब पुलिस भी मौके पर मौजूद थी| इसके साथ ही कई लोग भी आसपास खड़े हुए थे|



सरेआम मारपीट की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल….

नर्स और डॉक्टर के बीच मारपीट की घटना सरेआम घटी| जहां लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया| जिसके बाद वीडियो की आग की तरफ सोशल मीडिया पर फ़ैल गया| वीडियो में आप देखेंगे कि एक नर्स और कुर्सी पर बैठे डॉक्टर की आपस में बहस चल रही है| साथ में पुलिस मौजूद है और आसपास कई लोग खड़े हैं| वहीं नर्स बहस करते-करते अचानक डॉक्टर पर हाथ उठा देती है| जिसके बाद डॉक्टर भी उठकर नर्स को मारने लगता है| इस बीच लोग डॉक्टर को पकड़ लेते हैं और बीच-बचाव करते हैं|


फ़िलहाल, इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में माहौल गंभीर हो गया है| बताया जा रहा है कि डॉक्टर और नर्स में यह विवाद तनाव के चलते हुआ है| मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है तनाव के चलते दोनों के बीच यह विवाद होने की बात सामने आई है| हालांकि, हम मामले की पूरी जांच की जाएगी| दोनों को लोगों से पूछताछ होगी|


163 views0 comments
sub now hr tech.gif
Subscribe Haryana Tech YouTube Channel to get Latest Updates :-
sub now hr tech.gif
📢 Latest Government Schems :-
📢 Latest Online Forms :-
📢 Latest Jobs :-
📢 Latest Government Services :-
1
2
📢 Latest Online Offers :-
📢 Latest News :-
bottom of page