top of page
HR Tech Whatsapp Group Join.png

Birth Certificate Online Apply: घर बैठे बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र, जाने आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया

जी हाँ दोस्तों! अब आप भी बहुत ही आसानी से घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। वर्तमान समय में यदि हम किसी भी सरकारी या अन्य कार्यों के लिए जाते है तो हमें जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। सामान्यतः हॉस्पिटल द्वारा हमारे जन्म के समय ही जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। आज केइस लेख में हम आपको ऑनलाइन घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने की जानकारी बताने जा रहे है।


Birth Certificate Online Apply

Birth Certificate Online Apply

आज के इस लेख में हमारे द्वारा Birth Certificate Online Apply करने की सम्पूर्ण जानकारी बताई जा रही है, यदि आप भी अपना या अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो हमारे आज के इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।





जन्म प्रमाण पत्र क्या है?

भारत में निवास करने वाले किसी भी भारतीय नागरिक के लिए जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जन्म प्रमाण पत्र को भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है तथा इस प्रमाण पत्र में व्यक्ति का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म की दिनांक, जन्म का समय, जन्म स्थान, एड्रैस आदि की जानकारी दी गई होती है। इस जन्म प्रमाण पत्र को आधार मानकर ही व्यक्ति की आयु का निर्धारण किया जाता है।

यदि आप अपने बच्चे का एडमिशन किसी भी विद्यालय में करवाते है तो उसके लिए भी आपसे जन्म प्रमाण पत्र को मांग जाता है। 21 दिन से कम आयु के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया नीचे दी जा रही है। इस प्रक्रिया द्वारा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हेतु आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजो की आवश्यकता होगी। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजो की जानकारी आप नीचे दी गई लिस्ट से प्राप्त कर सकते है।



ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स

  1. हॉस्पिटल से प्राप्त डिस्चार्ज सर्टिफिकेट

  2. बच्चे का नाम

  3. बच्चे की फोटो

  4. आधार कार्ड

  5. पैन कार्ड

  6. माता का ममता कार्ड

  7. जन आधार कार्ड

  8. निवास प्रमाण पत्र

बच्चे व उसके माता-पिता से संबंधित आवश्यक दस्तावेजो की सहायता से आप भी आसानी से 21 दिन के भीतर आसानी से अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

Janam Praman Patra Online Apply

  1. जन्म प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है।

  2. इसके बाद आपको यूजर लॉग-इन के ऑप्शन में जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के विकल्प का चयन करना है।

  3. इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको आवश्यक समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।

  4. आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद इसके लिए आवश्यक दस्तावेजो को स्केन करके अपलोड करें।

  5. इसके बाद आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।

  6. रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करने के याद आपको एक यूजर आईडी व पासवर्ड दिए जाएंगे जिन्हे आपको सुरक्षित नोट करके रख लेना है।

  7. इसके बाद आपको यूजर आईडी व पासवर्ड की सहायता से पुनः लॉग-इन करना है तथा बर्थ रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।

हमारे द्वारा ऊपर लिस्ट के माध्यम से दी गई प्रक्रिया का अनुसरण कर आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते है। इसके अलावा आप किसी वयस्क व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र पंचायत समिति या नगरपालिका के माध्यम से बनवा सकते है।

भारत में जन्म प्रमाण पत्र कौन जारी करता है?

जन्म व मृत्यु विभाग द्वारा भारत में यह जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। आप सभी इस विभाग की वेबसाइट पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।


जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कितने दिन में बनता है?

यदि आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते है तो 1 से 2 सप्ताह में आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है।


घर बैठे मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

आप सभी ऑनलाइन वेबसाइट की सहायता से आसानी से अपाके मोबाईल से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है।


जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या करें?

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको जरूरी दस्तावेजो के साथ इसके लिए आवेदन करना होगा। 21 दिन से कम आयु के बच्चों के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जबकि वयस्क व्ययक्तियों के लिए आपको नगरपालिका से इसके लिए आवेदन करना होगा।


Share this Post with Your Family and Friends :
Subscribe Haryana Tech YouTube Channel to get Latest Updates :-
sub now hr tech.gif
HR Tech Whatsapp Group.png
HR Tech Youtube Channel.png
HR Tech Whatsapp Channel.png
📢 Latest Updates :-
HR Tech Youtube Channel Subscribe.png
bottom of page