top of page

2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन, आईफोन के साथ शाओमी और सैमसंग के फोन शामिल


दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट आ गई है। Omdia ने साल 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिसमें कई सैमसंग, एपल और शाओमी जैसी कंपनियों के कई स्मार्टफोन शामिल हैं। यह लिस्ट हैरान करने वाली है, क्योंकि यह लिस्ट 2020 की है लेकिन जिन स्मार्टफोन की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है वे 2019 में लॉन्च हुए हैं।

 

Apple iPhone 11

साल 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा iPhone 11 को खरीदा है जिसकी बदौलत आईफोन 11 साल 2020 का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। साल 2020 में एपल ने 6.48 करोड़ आईफोन 11 बेचे हैं। iPhone 11 की शुरुआती कीमत फिलहाल 69,900 रुपये है।

 

Apple iPhone SE (2020)

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला दूसरा फोन iPhone SE 2020 है जिसे कंपनी ने पिछले साल ही लॉन्च किया है। इसमें टच आईडी दी गई है। इस आईफोन की शुरुआती कीमत 37,900 रुपये है। 2020 में आईफोन एसई 2020 की 2.42 यूनिट बिकी है।

 

iPhone 12

आईफोन 11 के बाद कंपनी ने पिछले साल आईफोन 12 को लॉन्च किया है। साल 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में आईफोन 12 का नाम तीसरे नंबर पर है। एपल ने पिछले साल 2.33 करोड़ आईफोन 12 बेचे हैं। भारत में आईफोन 12 की शुरुआती कीमत 83,400 रुपये है।

 

Samsung Galaxy A51

लिस्ट में चौथे नंबर पर Samsung Galaxy A51 का नाम है। इस फोन को 2.32 करोड़ लोगों ने खरीदा है। यह साल 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए51 की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है।

 


Samsung Galaxy A21s

गैलेक्सी ए सीरीज का एक अन्य फोन भी इस लिस्ट में शामिल हैं और वह है Galaxy A21s. गैलेक्सी ए51 की बिक्री 1.94 करोड़ हुई है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।

 

Samsung Galaxy A01

टॉप-10 की लिस्ट में Galaxy A01 छठे नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में Galaxy A01 की बिक्री 1.69 करोड़ हुई है।


 

iPhone 12 Pro Max

इस लिस्ट में चौथा आईफोन iPhone 12 Pro Max है। एपल ने आईफोन 12 प्रो मैक्स की 1.68 करोड़ यूनिट को बेचा है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपये है।

 

Samsung Galaxy A11

लिस्ट में 8वें नंबर पर Galaxy A11 का नाम है। इसे साल 2020 में 1.53 करोड़ लोगों ने खरीदा है।


 

Xiaomi Redmi Note 9 Pro

नौवे नंबर पर शाओमी के Redmi Note 9 Pro का नाम है। रेडमी नोट 9 प्रो को साल 2020 में 1.5 करोड़ लोगों ने खरीदा है। भारत में इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।




4 views0 comments
sub now hr tech.gif
Subscribe Haryana Tech YouTube Channel to get Latest Updates :-
sub now hr tech.gif
📢 Latest Government Schems :-
📢 Latest Online Forms :-
📢 Latest Jobs :-
📢 Latest Government Services :-
1
2
📢 Latest Online Offers :-
📢 Latest News :-
bottom of page