हुस्न का जाल:हाइवे पर वाहनों को रोक ड्राइवर से रुपए ऐंठ रही थी राजस्थान की छोरियां....

हुस्न के जाल में वाहन चालकों को फंसाकर रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर चार लड़कियों को पकड़ लिया। इनमें 14 व 16 वर्षीय दो नाबालिग और दो बालिग लड़कियां हैं। पूछताछ में लड़कियों ने खुद को राजस्थान का निवासी बताया है। वह सागर मैजिक बुक बेचने आने की बात कह रही हैं।

सूचना के अनुसार, 15 दिन पहले 12 महिलाओं व लड़कियों का दल सागर पहुंचा था। सभी सदर क्षेत्र स्थित एक लॉज में ठहरी थी। वहां से लड़कियां सज संवरकर हाईवे पर जाती थी और वाहन चालकों को रोककर उन्हें हुस्न के जाल में फंसाकर रुपए ऐंठ लेती थी। क्षेत्रवासियों ने मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने विशेष किशोर इकाई की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद टीम ने बापूपुरा से चार लड़कियों को पकड़ा और थाने लाई। थाने में पूछताछ की तो उन्होंने सागर मैजिक बुक बेचने के लिए आने की बात कही।

लॉज के कमरे से बड़ी मात्रा में श्रृंगार सामग्री बरामद :-

लड़कियों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम लॉज पहुंची। कमरे की तलाशी ली। जहां पुलिस को बड़ी मात्रा में श्रृंगार सामग्री मिली। कहीं मैजिक बुक नजर नहीं आई। इसके अलावा लॉज के आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह और शाम राह से गुजरने वाले लड़कों को ये लड़कियां कमेंट मारा करती थी। पुलिस ने कमरे में रूकी 12 महिलाओं से पूछताछ की। उनके पास से राजस्थान के आधार कॉर्ड बरामद किए। पूछताछ में लड़कियां अपना स्थानीय पता नहीं बता रही है। वह पुलिस को गुमराह करती रहीं। हालांकि शिकायत नहीं होने पर पुलिस ने लड़कियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया है। उन्हें शनिवार को राजस्थान भेजने की व्यवस्था कराई गई है।

लॉज संचालक को हिदायत- जानकारी नहीं दी तो होगी कार्रवाई :-

लॉज संचालक ने बाहर से आकर रुकी महिला व लड़कियों की जानकारी पुलिस थाने में नहीं दी थी। पूछताछ के दौरान वह कारण भी नहीं बता पाया। ऐसे में पुलिस ने लॉज संचालक को फटकार लगाई। साथ ही लॉज में रुकने वाले हर व्यक्ति की जानकारी थाने में देने की हिदायत दी। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि हाईवे पर रुपए ऐंठने वाली चार लड़कियों को पकड़ा है। वह राजस्थान का पता बता रही हैं। उन्हें शनिवार को राजस्थान भेजा जाएगा।

    2030
    5